विश्व की प्रमुख झीलें, लैगून एवं जलप्रपात

विश्व की प्रमुख झीलें, लैगून एवं जलप्रपात
झील, पानी का एक विशाल जलाशय होता है जो चारों ओर से स्थलखंडों से घिरा होता है। यह भूगर्भ में मौजूद गड्ढों में जमा हुए पानी से बनती है, जो वर्षा, नदियों, या भूजल से प्राप्त होता है। इस प्रकार झीलें स्थल के आंतरिक भाग में स्थित जलपूर्ण गर्त होती हैं। विश्व की प्रमुख झीलों में कैस्पियन सागर, चाड झील, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा की बृहत झीलें (सुपीरियर, ह्यूरॉन, ईरी और ओंटेरियो), विक्टोरिया झील, अरल सागर, न्यासा झील, बैकाल झील, ग्रेट बियर झील, टिटिकाका झील, मृत सागर, क्रैटर झील आदि अधिक महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्रफल और आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी झील यूरेशिया की कैस्पियन सागर झील है। इसका विस्तार 371000 वर्ग किमी. क्षेत्र पर है। यह खारे पानी की झील है। इसके उत्तरी भाग में यूराल एवं वोल्गा नदियां गिरती हैं। इसके दक्षिणी भाग में स्थित काराबुगास की झील में 140% लवणता पाई जाती है।
महान झीलें (Great Lakes) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित ताजे पानी की झीलों का समूह है। विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील (World’s Largest Fresh Water Lake) सुपीरियर झील (Lake Superior) है I यह कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य स्थित महान झीलों में से एक है। विश्व की सर्वाधिक गहरी झील बैकाल झील (Lake Baikal) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है। इस झील अधिकतम गहराई 1620 मीटर है। यह झील 25 मिलियन वर्ष पुरानी विश्व की प्राचीनतम झील है। बैकाल झील में रहने वाले देशज (Endemic) इपिचुरा क्रस्टेसियन झील के जल को सतत फिल्टर करते रहते हैं। इसी कारण बैकाल झील को पवित्र सागर (Sacred Sea) भी कहते हैं।
टांगानिका झील विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील (1470 मी. ) है। यह विश्व की सबसे लंबी (660 किमी.) ताजे पानी की झील है। टांगानिका झील अफ्रीका की सबसे लंबी, सबसे गहरी और दूसरी सबसे बड़ी झील (क्षेत्रफल के अनुसार) है। यह चार देशों से घिरी हुई है: बुरुंडी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, तंजानिया और जाम्बिया। यह 32,900 वर्ग किलोमीटर (12,700 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करती है। टांगानिका झील मीठे पानी की झील है। यह बैकाल झील के बाद दुनिया की दूसरी सबसे गहरी मीठे पानी की झील है I
टिटिकाका झील (Lake Titicaca) पेरू एवं बोलिविया की सीमा पर स्थित है। इसकी गहराई 370 मी. (1214 फीट) है। यह विश्व की सबसे ऊंची झील है। विक्टोरिया झील (Lake Victoria) तंजानिया, युगांडा एवं केन्या के मध्य अवस्थित है। इसका क्षेत्रफल 69484 वर्ग किमी. तथा औसत गहराई 40 मी. ( अधिकतम गहराई 84 मी.) है। मृत सागर (Dead Sea) जॉर्डन, इस्राइल एवं फिलिस्तीनी भू-भाग (वेस्ट बैंक) पर स्थित है। इसकी औसत गहराई 120 मीटर है। यह विश्व की सबसे नीची झील है।
अरल सागर खारे पानी की झील है, जो कजाख्स्तान एवं उज्बेकिस्तान की सीमा पर स्थित है। विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील वान झील है। इस झील की लवणता 330% है तथा यह तुर्की में अवस्थित है। अथाबास्का झील (कनाडा) के निकट यूरेनियम सिटी है। ब्वॉयलिंग झील डोमिनिका द्वीप में अवस्थित है। अंगुलियोंनुमा झील (Finger Lake) छोटी-छोटी झीलों की श्रृंखला है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में (सेंट्रल न्यूयॉर्क स्टेट) स्थित है। फाइव फ्लॉवर झील चीन के सिचुआन प्रांत में अवस्थित है।
फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित एक नार्डिक देश है। फिनलैंड में लगभग 168000 झीलें तथा 187000 द्वीप स्थित हैं। इसलिए इसे ‘झीलों की वाटिका‘ (Garden of Lakes) के नाम से संबोधित किया जाता है। अमेरिका के महान झीलों के किनारे स्थित शहरों में डुलुथ (Duluth) सुपीरियर झील (उत्तरी अमेरिका) के किनारे स्थित शहर है। शिकागो अमेरिका की मिशिगन झील पर स्थित है। बफैलो शहर न्यूयॉर्क में ईरी (Erie ) झील पर स्थित है। डेट्रॉयट शहर डेट्रॉयट नदी के तट पर स्थित है।
झीलों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य-
जल की स्थिर एवं विशाल राशि (महासागर, सागर एवं समुद्र से कम क्षेत्रफल वाली एवं सामान्यतः ताल एवं तालाब से अधिक क्षेत्रफल वाली), जो चारों ओर से स्थल भाग से घिरी हो, झील कहलाती है।
साफ पानी की सबसे बड़ी झील | आयतन की दृष्टि से बैकाल झील (रूस) एवं सतह के क्षेत्रफल की दृष्टि से सुपीरियर झील (अमेरिका, कनाडा) |
खारे पानी की सबसे बड़ी झील | कैस्पियन सागर (रूस, अजरबैजान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, कजाख्स्तान; आयतन एवं सतह के क्षेत्रफल दोनों ही दृष्टियों से ) |
सबसे बड़ी झील | कैस्पियन सागर |
सर्वाधिक खारी झील | असल ( जिबूती ) |
सबसे नीची झील | मृत सागर (जॉर्डन, इस्राइल और वेस्ट बैंक) |
विश्व की सबसे ऊंची झील | ओजोस डेल सलाडो (अर्जेंटीना) |
विश्व की सबसे ऊंची नौगम्य झील | टिटिकाका (पेरू, बोलिविया) |
मीठे पानी की सबसे बड़ी झील | बैकाल झील |
लैगून क्या होता है ?
लैगून विस्तृत जल स्रोत (समुद्र एवं महासागर) के किनारे पर बनने वाला एक उथला क्षेत्र होता है, जो किसी संकरी स्थलीय पेटी अथवा अवरोध (रोध, रोधिका एवं भित्ति) द्वारा विस्तृत जल स्रोत से पूर्णतः अथवा अंशत: अलग होता है। भारत का सबसे बड़ा लैगून चिल्का (ओडिशा) है, जबकि विश्व का सबसे बड़ा लैगून न्यू कैलीडोनिया (फ्रांस के समुद्रपारीय क्षेत्र में स्थित ) है।
जल के आयतन की दृष्टि से विश्व की पांच सबसे बड़ी झीलें-
- कैस्पियन सागर
- बैकाल
- टांगानिका
- सुपीरियर
- मलावी
सतह के क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की पांच सबसे बड़ी झीलें-
- कैस्पियन सागर
- सुपीरियर
- विक्टोरिया
- ह्यूरॉन
- मिशीगन
विश्व की पांच सबसे गहरी झीलें-
- बैकाल
- टांगानिका
- कैस्पियन सागर
- बोस्टोक
- ओ हिगिंस / सैन मार्टिन
अफ्रीका | टांगानिका |
एशिया | बैकाल |
यूरोप | लडोगा |
उत्तरी अमेरिका | सुपीरियर |
दक्षिणी अमेरिका | माराकाइबो झील |
अंटार्कटिका | वोस्टोक |
ऑस्ट्रेलिया | लेक एयर |
अफ्रीका | टांगानिका |
एशिया | बैकाल |
यूरोप | होरनींदलस्वातनेत |
उत्तरी अमेरिका | ग्रेट स्लेव |
दक्षिणी अमेरिका | ओ हिगिंस / सैन मार्टिन |
अंटार्कटिका | वोस्टोक |
ऑस्ट्रेलिया | सेंट क्लेयर |
एशिया | कैस्पियन सागर |
कैस्पियन सागर एशिया एवं यूरोप दोनों महाद्वीपों में स्थित है। यदि कैस्पियन सागर को हटाते हैं, तो एशिया की सबसे बड़ी झील बैकाल होगी I | |
अफ्रीका | विक्टोरिया झील |
ऑस्ट्रेलिया | आयर |
यूरोप | लडोगा |
उ. अमेरिका | सुपीरियर झील |
द. अमेरिका | टिटिकाका झील |
अंटार्कटिका | वोस्टोक झील |
महान झील प्रदेश एवं उसकी झीलों पर स्थित प्रमुख नगर-
उत्तरी अमेरिका के महान झील प्रदेश के अंतर्गत पांच झीलें- ह्यूरॉन, मिशीगन, सुपीरियर, ओंटेरियो एवं ईरी शामिल हैं। ये परिवहन एवं औद्योगिक महत्व के लिए विश्वविख्यात हैं। सुपीरियर, ह्यूरॉन, ईरी एवं ओंटेरियो झीलें संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा बनाती हैं।
सुपीरियर | थंडरबे (कनाडा), डुलुथ (सं.रा. अमेरिका) |
मिशीगन | शिकागो (सं.रा. अमेरिका) |
ह्यूरॉन | लवास एवं केसविल्ले (सं.रा. अमेरिका) |
ईरी | टोलेडो, क्लीवलैंड एवं बफेलो (सं.रा. अमेरिका) |
ओंटेरियो | टोरंटो एवं हैमिल्टन (कनाडा) |
विश्व के प्रमुख जल प्रपात -
जब किसी स्थान पर नदियों का जल ऊंचाई से खड़े ढाल अर्थात क्लिफ के ऊपरी भाग में अत्यधिक वेग से नीचे की ओर गिरता है, तो उसे जलप्रपात (Water Falls) कहते हैं। विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात साल्टो एंजेल (Salto Angel) है, जिसकी ऊंचाई 979 मीटर है। यह प्रपात वेनेजुएला के कनैमा नेशनल पार्क में रियो करोनी (Rio Caroni) नदी पर स्थित है। टुगेला जलप्रपात दक्षिण अफ्रीका में स्थित है तथा इसकी ऊंचाई 948 मीटर है। यह विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। टुगेला प्रपात टुगेला नदी पर स्थित है। विक्टोरिय प्रपात (Victoria Falls) दक्षिण-मध्य अफ्रीका में जाम्बिया-जिम्बाब्वे सीमा पर जाम्बेजी नदी पर स्थित है। इसे वर्ष 1989 में विश्व विरासत सूची में भी सम्मिलित कर लिया गया है।
रिब्बन जलप्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के योसेमाइट नेशनल पार्क में रिब्बन नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 491 मीटर है। उत्तरी अमेरिका में ‘नियाग्रा जलप्रपात’ ओंटेरियो झील और ईरी झील के बीच स्थित है। नियाग्रा जलप्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर नियाग्रा नदी पर स्थित है। नियाग्रा नदी ईरी और ओंटेरियो झील को आपस में जोड़ती है। नियाग्रा जलप्रपात तीन जलप्रपातों से मिलकर बनता है- अमेरिका जलप्रपात, ब्राइडल विल (Bridal Veil) जलप्रपात एवं हॉर्सशू (Horseshoe) जलप्रपात I हॉर्सशू जलप्रपात को कनाडियन जलप्रपात भी कहा जाता है। हॉर्सशू जलप्रपात कनाडा में, जबकि अमेरिकन और ब्राइडल विल जलप्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका में अवस्थित हैं। ये जलप्रपात 55-57 मीटर ऊंचाई तक के हैं। इन तीनों जलप्रपातों में हॉर्सशू जलप्रपात सबसे बड़ा है।
ब्राउनी जलप्रपात न्यूजीलैंड में अवस्थित है। रोरैमा एवं केटूर जलप्रपात ब्रिटिश गुयाना में स्थित हैं। क्रोएशिया की प्लिटविस झील नेशनल पार्क, सुंदर झीलों, गुफाओं और झरनों की एक श्रृंखला से युक्त है। इसे वर्ष 1979 में विश्व धरोहर स्थलों की प्राकृतिक सूची में शामिल किया गया था। वर्ष 1997 में डोमिनिका के मोर्ने ट्रोइस पिटन्स नेशनल पार्क को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। यूनेस्को ने इस पार्क को विश्व विरासत स्थल घोषित करते हुए इस पार्क की अन्य विशेषताओं के साथ यहां स्थित ब्यॉलिंग झील को भी विश्व विरासत योग्य मूल्यवान बताया था।
कैस्पियन सागर | कजाख्स्तान, तुर्कमेनिस्तान, रूस, ईरान, अजरबैजान |
सुपीरियर | कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका |
ह्यूरॉन | कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका |
ईरी | कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका |
ओंटेरियो | कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका |
मिशीगन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
ग्रेट स्लेव, ग्रेट बियर, मानीटोबा, अथावास्का रेंडियर, विनिपेग, विनिपेगोसिस | कनाडा |
बैकाल, लदोगा, ओनेगा | रूस |
बाल्खाश (बाल्काश) | कजाख्स्तान |
अरल सागर | उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान |
विक्टोरिया | युगांडा, केन्या और तंजानिया |
टांगानिका | बुरुंडी, तंजानिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
मलावी / न्यासा | मलावी, मोजाम्बिक, तंजानिया |
टिटिकाका | बोलिविया, पेरू |
टाना | इथियोपिया |
तुर्काना / रुडोल्फ | केन्या, इथियोपिया |
नवेरू | जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
अल्बर्ट | युगांडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
निकारागुआ | निकारागुआ |
मराकैबो | वेनेजुएला |
मृत सागर (Dead Sea) | जॉर्डन, इस्राइल, वेस्ट बैंक |
चाड | नाइजर, नाइजीरिया, चाड, कैमरून |
इसिक कुल | किर्गिजिस्तान |
उर्निया | ईरान |
साइना | फिनलैंड |
वनेर्न (Vanern) | स्वीडन |
वॉन | तुर्की |
आयर, मैकके, गोर्डन, एमाडेस | ऑस्ट्रेलिया |
पोयांग, ताई, किंघाई | चीन |
रेड लैगून | बोलिविया |
प्रश्न-1: उत्तरी अमेरिका में ‘नियाग्रा जलप्रपात’ किन दो झीलों के बीच स्थित है?
-
(a) सुपीरियर झील और मिशिगन झील
-
(b) मिशिगन झील और ह्यूरॉन झील
-
(c) हूरॉन झील और ओंटेरियो झील
-
(d) ओंटारियो झील और ईरी झील
व्याख्या - उत्तरी अमेरिका में ‘नियाग्रा जलप्रपात’ ओंटेरियो झील और ईरी झील के बीच स्थित है। नियाग्रा जलप्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर नियाग्रा नदी पर स्थित है। नियाग्रा नदी, ईरी झील एवं ओंटेरियो झील को आपस में जोड़ती है।
Related Post Links to Visit-
- प्राचीन भारत का साहित्य और साहित्यकार
- भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की स्थापना
- सामान्य हिंदी – अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- Famous Wars and Battles of Indian History
- The Sources of the Indian Constitution
- आधुनिक भारत की प्रमुख पुस्तकें और लेखक
- इतिहास के प्रमुख व्यक्ति और उनकी उपाधियाँ
- सामान्य हिन्दी – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पर्यायवाची शब्द