जेनिक्स अकादमी

निःशुल्क शिक्षा का अधिकार

The Study for IAS-PCS Exams

सामान्य ज्ञान : भारतीय इतिहास,भारत एवं विश्व का भूगोल, पर्यावरण,भारतीय राज्यव्यवस्था,भारतीय अर्थव्यवस्था,सामान्य विज्ञान, टेस्ट सीरीज, सामान्य हिंदी,और राज्य स्पेशल सभी अध्यन सामग्री बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराना हमारा प्रथम लक्ष्य है| "निशुल्क शिक्षा का अधिकार"

भूगोल - विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम

विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम

प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले भौगोलिक उपनाम

अपनी भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु के कारण विश्व में कुछ देश विभिन्न भौगोलिक उपनाम से पहचाने जाते हैं। जैसे- मध्य रात्रि का सूर्य (Midnight Sun) उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त के उत्तर तथा दक्षिण गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त के दक्षिण दिखाई देता है। इन वृत्तों और ध्रुवों के बीच ग्रीष्म ऋतु में 24 घंटे के दिन होते हैं। यह घटना पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण होती है।

पृथ्वी अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। गर्मियों में उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है I जिसके कारण सूर्य की किरणें उत्तरी क्षेत्रों में अधिक सीधी पड़ती हैं। यह सूर्य को लंबे समय तक क्षितिज के ऊपर रहने का कारण बनता है। नार्वे में मध्य रात्रि का सूर्य 21 मई से 21 जुलाई तक दिखाई देता है। यह घटना उत्तरी नार्वे में सबसे अधिक स्पष्ट होती है, जहां सूर्य 24 घंटे तक क्षितिज के ऊपर रह सकता है। नॉर्वे इसके लिए सर्वोत्तम उदाहरण है I जबकि अन्य कई देशों कनाडा, स्वीडन, फिनलैंड, रूस और आइसलैंड के क्षेत्र भी आर्कटिक वृत्त के उत्तर में स्थित हैं। इन क्षेत्रों में भी मध्य रात्रि के सूर्य के दर्शन होते हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में कोई भी देश अंटार्कटिक वृत्त और दक्षिणी ध्रुव के बीच स्थित नहीं है।

विश्व में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों में से सर्वाधिक दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पाई जाती हैं। इसी कारण दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को पक्षियों का महाद्वीप (Continent of Birds) कहा जाता है। पूर्वी समुद्र की स्वामिनी श्रीलंका को दी जाने वाली संज्ञा है। श्रीलंका विषुवत रेखा के उत्तर में भारतीय उप महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग पर स्थित हिंद महासागर का द्वीपीय देश है। इसे हिंद महासागर का मोती (The Pearl of the Indian Ocean) और ‘एशिया का प्रवेश द्वार‘ (The Gateway To Asia) भी कहा जाता है। थाईलैंड को श्वेत हाथी की भूमि कहा जाता है। सफेद हाथी थाईलैंड में पवित्र माना जाता है।

जापानी लोग अपने देश को निप्पन कहकर पुकारते हैं, जिसका अर्थ सूर्योदय का देश होता है। अतः जापान को सूर्योदय का देश (Land of Rising Sun) कहते हैं। फिनलैंड को झीलों की वाटिका भी कहा जाता है। यहां एक लाख से अधिक झीलें पाई जाती हैं। कोरिया को प्रातःकालीन शांत स्थल (Land of Morning Calm) कहा जाता है। इस्तांबुल प्रायद्वीपीय क्षेत्र में स्थित टर्की का शहर है I इसके तीन भाग मरमरा सागर, बोसपोरस एवं गोल्डन हॉर्न जैसे जलीय क्षेत्रों से घिरे हैं। यह प्रमुख पर्यटन केंद्र तथा पुराना राजधानी शहर है। इस्तांबुल की अवस्थिति के कारण ही इसे पश्चिम का द्वार कहा जाता है। वेनिस को नहरों का शहर कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। इटली के वेनिस की इमारतों को देखने से लगता है कि इनकी रचना एक ही कलाकार ने की है। यहां शहरी व्यवस्था भी पूरी तरह व्यवस्थित है। इसे सपनोंका शहर भी कहा जाता है।

पूर्व का मैनचेस्टर (Manchester of East) के नाम से प्रसिद्ध ओसाका शहर जापान के कनसाई क्षेत्र में स्थित है। यह ओसाका प्रांत का राजधानी शहर है। ऐतिहासिक रूप से व्यापारिक शहर ओसाका को जापान के रसोई घर‘ (Nation’s Kitchen ) के नाम से भी जाना जाता है। गोल्डन गेट सेतु अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को नगर में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दोनों छोरों को जोड़ने वाला पुल है। इसी कारण सैन फ्रांसिस्को को स्वर्ण द्वार का नगर कहा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व-मध्य में अवस्थित राज्य केनट्की को ‘ब्लू ग्रास स्टेट’ भी कहा जाता है। शिकागो में धूम्रपान की समस्या इस सीमा तक बढ़ी हुई है कि इस पर प्रतिबंध हेतु वहां वर्ष 2005 में अध्यादेश लाया गया था। इसे धूम्रनगर के नाम से भी जाना जाता है।

एफिल टॉवर (Eiffel Tower) पेरिस में स्थित है। इसकी डिजाइन गुस्ताव एफिल ने तैयार की थी। इसकी ऊंचाई 324 मी. है। विश्व की छत, पामीर पठार को कहा जाता है। यह कई पर्वतों का मिलन बिंदु है। मध्य एशिया की दक्षिणी सीमा पामीर पठार द्वारा ही निर्धारित होती है। मोतियों का द्वीप या फारस की खाड़ी का मोती बहरीन को कहा जाता है। वैकाल झील साइबेरिया रूस में स्थित है। इसे पर्ल ऑफ साइबेरिया कहा जाता है। अर्जेंटीना स्थित ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) को प्रायः दक्षिण का पेरिस (Paris of The South) कहा जाता है।

विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम
उपनाम (Sobriquets)
स्थान (Place)
नील का वरदान मिस्र
सात पहाड़ियों का नगर रोम (इटली)
शाश्वत शहर (Eternal city) रोम (इटली)
एड्रियाटिक की रानी वेनिस (इटली)
लैंड ऑफ थंडर बोल्ट भूटान
नहरों का देश पाकिस्तान
एंपायर सिटी न्यूयॉर्क (अमेरिका)
अंध महाद्वीप अफ्रीका
एंटिलीज का मोती क्यूबा
विश्व के चीनी का कटोरा क्यूबा
स्वर्णिम पैगोडा का देश म्यांमार
कंगारुओं का देश ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण का ब्रिटेन न्यूजीलैंड
भूमध्य सागर की कुंजी जिब्राल्टर जल संधि
पवित्र भूमि फिलिस्तीन/जेरूसलम
यूरोप का रोगी तुर्की
यूरोप के खेल का मैदान स्विट्जरलैंड
चीन का शोक ह्वांगहो नदी (पीली नदी)
विश्व की रोटी की टोकरी प्रेयरीज (उत्तरी अमेरिका)
स्वर्ण मंदिर का शहर अमृतसर
पांच नदियों की भूमि पंजाब
बंगाल का शोक दामोदर नदी
बिहार का शोक कोसी नदी
भारत का प्रवेश द्वार मुंबई
अरब सागर की रानी कोचीन
भारत के मसालों का बागीचा केरल
भारत का स्विट्जरलैंड कश्मीर
सात टापुओं का नगर मुंबई
जुड़वां नगर हैदराबाद- सिकंदराबाद
उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का मेरुदंड गंगा नदी
छोटानागपुर की रानी नेतरहाट (झारखंड)
पर्वतों की रानी (भारत) मसूरी
भारत का मैनचेस्टर अहमदाबाद
पूर्व का वेनिस अलप्पुझा, भारत
लैंड ऑफ द गोल्डेन फ्लीस ऑस्ट्रेलिया
लैंड आफ गोल्डेन वूल ऑस्ट्रेलिया
एमराल्ड द्वीप आयरलैंड
स्वप्निल मीनारों वाला शहर ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड
इंग्लैंड का बगीचा केंट, इंग्लैंड
लिली का देश कनाडा
हर्मिट किंगडम कोरिया
निरंतर बहने वाले झरनों का शहर क्विटो, इक्वाडोर
हजारों हाथियों का देश लाओस
गगनचुंबी इमारतों का नगर न्यूयॉर्क
गोरों की कब्र गिनी तट
पवन चक्कियों की भूमि नीदरलैंड्स
एशिया का पेरिस थाईलैंड
पिलर्स ऑफ हरक्यूलिस जिब्राल्टर जलसंधि
आइलैंड ऑफ क्लोव्स (लौंग ) जंजीबार, तंजानिया
कॉकपिट ऑफ यूरोप बेल्जियम
संसार का निर्जनतन द्वीप त्रिस्तान डी कुन्हा
आंसुओं का प्रवेश द्वार बॉब-अल-मंदेव जलसंधि
यूरोप के बारूद का पीपा बाल्कन
Related Post Links to Visit-
Join our Social Media Platforms-

Recent Posts

error: Content is protected !!
Scroll to Top